एक कोरोना मरीज जिसका इलाज इंदौर में चल रहा है उसे देवास लिस्ट में जोड़ा, अब कुल 206 हुए

देवास टाइम्स/ देवास में सुबह 256 सैम्पल प्राप्त हुए थे। जिसमे से 254 सैम्पल नेगेटिव आये थे, और 2 सैम्पल रिजेक्ट हो गए थे। सुबह देवास की लिस्ट में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या नहीं बड़ी थी। वही बरोठा निवासी महिला जिसका इलाज इंडेक्स अस्पताल इंदौर में चल रहा है उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई जिसे आज शाम के मेडिकल बुलेटिन में जोड़ लिया गया है।

अब देवास में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 206 हो गयी है। वही अभी तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 138 है। अब तक कुल 10 लोगो की मौत हो चुकी है। देवास जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 58 बची है। वही आज तक 449 लोगो की रिपोर्ट ओर आना बाकी है। देवास जिले में कुल कंटेमेंट एरिये 31 है।

Post Author: Vijendra Upadhyay