देवास। प्रिया कुशवाह नाम की महिला अभिभाषक को उनके ससुराल वालों ने इतना प्रताड़ित एवं बदनाम किया। जिसके कारण उन्हें सुसाइड करना पड़ा। आज अभी 10:15 बजे ही एडवोकेट ग्रुप पर महिला के द्वारा सुसाइड नोट फॉरवर्ड किया गया था। और बाद में सूचना प्राप्त हुई है कि उनके द्वारा सुसाइड कर लिया गया है।
बताया जाता है कि महिला का लोनदिया ग्राम में मायका है। ससुराल वालों ने उनके पति की मौत के बाद उन्हें घर से निकाल दिया था, तब से वह मायके में ही रह रही थी। साथ ही देवास कोर्ट में वकालत का काम कर रही थी।
प्रशासन इस सुसाइड नोट को संज्ञान लेकर ससुराल वालों के खिलाफ प्रथम सूचना दर्ज की जावे।

