माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। पद्मजा हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किये। 30 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किये। 47 विद्यार्थियों के अंक 75% से अधिक रहे। 94 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। छात्र अमित सोनी ने 94.6% लेकर शाला की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थी गण सौरभ कुमावत , दिव्यांशी सिंह, पल्लवी व्यास, ऋचा त्रिपाठी, शिवम् जाधम, मानव सोलंकी, कुमकुम बिंजवा, गुनगुन अग्रवाल, पियूष आहूजा एवं अंजलि पिंडलाया ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया। प्राचार्या डॉ कोमल जैन, उप प्राचार्य श्री स्वप्निल जैन एवं समस्त स्टाफ ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की।
Related Posts '
03 MAY
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता : कैलाश सनोलिया
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता :...
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...
30 APR
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस दर्ज
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस...
29 APR
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की...

