
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
देवास। डोडिया टीवीएस द्वारा अपने कस्टमर के लिए चलाई गई विशेष लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन 30 अप्रैल 2026 को खेड़ापति इंटरनेशनल होटल, देवास में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कस्टमर की उपस्थिति रही और कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
डोडिया टीवीएस के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस स्कीम का उद्देश्य कस्टमर के प्रति आभार व्यक्त करना और उनके साथ मजबूत संबंध स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ रहा, जिसमें विजेता को पुरस्कार स्वरूप टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल भेंट की गई।
लकी ड्रॉ के विजेता के रूप में मिस्टर संजय कुमार पाटीदार का नाम घोषित किया गया। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए डोडिया टीवीएस का आभार व्यक्त किया।
डोडिया टीवीएस भविष्य में भी इस प्रकार की आकर्षक स्कीम लाकर कस्टमर को लाभान्वित करता रहेगा।

