देवास। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर शहर की सामाजिक संस्था एक्ट-ईव एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी एवम गोमतीनगर रहवासियों द्वारा मिलकर गोमती नगर स्थित गोमतेश्वर मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। संस्था अध्यक्ष मोहन वर्मा तथा सचिव किशोरअसनानी ने बताया कि हरा भरा देवास प्रोजेक्ट के तहत संस्था द्वारा अपनी भागीदारी करते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया जा रहा है। गुरुपूर्णिमा और सावन मास की शुरुवात पर गोमतीनगर स्थित गोमतेश्वर मन्दिर परिसर पर आज रविवार को छायादार वृक्षों के पौधों का रोपण कालोनीवासियों के साथ मिलकर किया गया। कार्यक्रम में संस्था के किशोर कनासे,प्रदीपखरे,किशोर जोशी,आलेख वर्मा ,प्रवीण शर्मा एवं कालोनीवासी सुरेश चव्हाण,यशवंत तिवारी,सौरभ सचान,आनंद श्रीवास्तव,हरिओम सिरोठिया,गणपत यादव,ओमप्रकाश खोचन्वार,सत्यनारायणचाँदवाडा,रामचन्द्र सुमित्रा,जगदीश डाबी,सुरेंद्र त्रिवेदी,कुरेशी उपस्थित थे।