ब्राइट स्टार के सितारों ने छुआ सफलता का आसमान

देवास शहर की अग्रणी शिक्षण संस्था ब्राइट स्टार पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल ने सत्र 2019- 20 की हाईस्कूल परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की। हाईस्कूल परीक्षा में कुमारी सानिया सलीम खान 93.7%, मरियम अब्दुल लतीफ 90.7%, महिया इमरान मंसूरी 89.3%, शुमायला जाकिर अहमद 89% अंक अर्जित कर संस्था को गौरवान्वित किया। संस्था में 35 विद्यार्थी प्रथम, 18 विद्यार्थी द्वितीय स्थान पर रहे एवं 31 विद्यार्थियों ने विशेष योग्यता अर्जित की। इस मौके पर विद्यार्थियों को संस्था अध्यक्ष सैयद अब्दुल बारी, सचिव शब्बीर अहमद, कार्यकारिणी सदस्य प्राचार्य इरफान कुरैशी एवं समस्त स्टाफ ने बधाई दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay