जामगोद के विद्यार्थियों ने भी किया नाम रोशन

देवास/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जामगोद के विद्यार्थियों ने कक्षा 10 वी  में अच्छे अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा  काजल पवार प्रथम , अनुज शर्मा द्वितीय , पिंकी राव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और ग्राम का नाम गौरान्वित किया। विद्यालय में 18 विद्यार्थी प्रथम और 17 विद्यार्थी द्वितीय स्थान पर आए। इसी के साथ पूरा 10 वी का परीक्षा 85% बनने पर श्रीमती प्राचार्य चित्रलेखा तापकीर ने सभी विद्यार्थियों और समस्त शिक्षकगणो को बधाई दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay