देवास टाइम्स। राज्य सरकार ने रविवार को पूरी तरह से लॉक डाउन किया है। जिसमे आवश्यक सामग्री के अलावा पूरा मार्केट बन्द रहेगा। वही कितनी बातों को लेकर सरकार की कोई गाइडलाइन स्पष्ट ही नही हो पाई थी। न ही कोई अधिकारियो को पूरी जानकारी है।
वही आज रविवार को देवास प्रशासन अपील कर रहा है कि बिना काम से कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले। लेकिन जिले की शराब की दुकाने खुली हुई है। अब उसकी खरीदी करने वाले कितने ही लोग खुले आम बाज़ार में घूमेंगे।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि शराब ऐसे कौनसी आवश्यक सामग्री में आता है जो प्रशासन ने उन्हें खोलने की अनुमति दी?

