अभियोजन विभाग ने की पुरस्कृत अधिकारियों की घोषणा

मध्य प्रदेश लोक अभियोजन विभाग के अंतर्गत अभियोजन अधिकारीगण के कार्यों एवं दक्षता का मूल्यांकन कर उन्हें प्रोत्साहित करने की दृष्टि से अभियोजन वार्षिक पुरस्कार योजना स्थापित की गई है। उक्त योजना के तहत वर्ष 2019 हेतु पुरस्कार/ ट्रॉफी विभाग के संचालक महानिदेशक श्री पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2020 को प्रदान की गई। जिसमें ई ट्रेनिंग एवं जनसंपर्क संबंधी कार्य हेतु Best innovation professional working का पुरस्कार श्रीमती मौसमी तिवारी राज्य प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी को दिया गया। बी पुस्तक लेखन हेतु Best significant professional working का पुरस्कार सुश्री सीमा शर्मा उज्जैन संभाग जनसंपर्क अधिकारी को  दिया  गया। Best Zonal ADPO Ujjain Zone का पुरस्कार पवन सोलंकी एडीपीओ शाजापुर को  दिया गया।  Maximum Number of Written Final Argument का पुरस्कार  अनूप गुप्ता एडीपीओ शाजापुर को दिया गया ।
उपरोक्त पुरस्कार/ ट्रॉफी से सम्मानित होने पर  उपसंचालक अभियोजन देवास अजय सिंह भवर,  जिला अभियोजन अधिकारी राजेंद्र खांडेगर  एवं समस्त सहायक  अभियोजन अधिकारीगणों एवं कर्मचारीगणो ने  बधाई दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay