पूछता है देवास- कोरोना संक्रमण को लेकर गाइड लाइन सिर्फ आम लोगो के लिए ही क्यों?

  • राजनीती दलों के लिए राज्य सरकार की कोई गाइडलाइन नहीं है
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाटपीपल्या कार्यक्रम में ड्यूटी दे रहे पुलिस अधिकारी निकले कोरोना पॉजिटिव
  • देवास के शहर काँग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर जांच की मांग भी की

देवास/ कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य सरकार द्बारा गाइड लाइन बनाई गई। जिसके अंतर्गत वैवाहिक कार्यक्रम मे वर पक्ष से 10 और वधू पक्ष से 10 लोग ही शामिल हो सकेंगे। वही अंतिम सस्कार मे 20 से ज्यादा लोगों की अनुमति नही होगी। साथ ही धार्मिक आयोजनों जैसे गणेश स्थापना, बकराईद की भी अनुमति नही दी जाएगी। गणेश जी व ताजियों का भी का सामूहिक विसर्जन नही हो पायेगा। वही राज्य सरकार ने मूर्तिकारों से अनुरोध किया है कि वह छोटी मूर्ति ही बनाएं। धार्मिक स्थलों मे एक बार मे पांच से ज्यादा लोगों को अनुमति नही होगी ।
वही राजनीती दलों के लिए राज्य सरकार की कोई गाइडलाइन नहीं है। कोई भी राजनीती कार्यक्रम होता है तो उसमे कई गुना की भीड़ एकत्रित हो रही है। लगता है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ध्यान सिर्फ उपचुनाव में ही है। पिछले दिनों 14 जुलाई को एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाटपीपल्या आये थे। जिसमे राजनीती से जुड़े कितने ही लोग वहां आये थे। वहां किसी भी प्रकार का सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही हो पाया था। मंच पर ही 20 लोग से ज्यादा लोग बैठे थे। तथा आम जन भी हजारो की संख्या में मौजूद थे।


उसी कार्यक्रम में एक पुलिस विभाग के मोटर टांसपोर्ट ऑफिसर शिवचरण ओझा वहां ड्यूटी दे रहे थे। जिनकी रिपोर्ट 13 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिस पर देवास के शहर काँग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर जांच की मांग भी की थी। उनका कहना के की यह मुख्यमंत्री से जुड़ा गंभीर विषय है। जिसकी पूरी जानकारी आरोग्य सेतु एप्प से मिल सकती है।

वही देवास पुलिस विभाग से पीआरओ और डीएसपी किरण शर्मा ने बताया कि शिवचरण ओझा एमटीओ की पोस्ट पर है, उनका वीआईपी ड्यूटी से सीधा कोई संबंध नहीं रहता। एमटीओ का काम केवल वाहनों की व्यवस्था करना होता है। जो लोग वीआईपी की ड्यूटी में थे ऐसे 55 लोगों के सैंपल 10 जुलाई को कराए गए थे और वह सब नेगेटिव थे।
पर इन बातो से सवाल यह उठता है की कोरोना संक्रमण को लेकर गाइड लाइन सिर्फ आम लोगो के लिए ही क्यों?

Post Author: Vijendra Upadhyay