देवास/ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल का कक्षा 12 वी का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमे सेंट्रल इंडिया एकेडमी, देवास का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के 95% छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, 36% विद्यार्थियों को 80% से अधिक अंक प्राप्त हुए। 90% छात्र-छात्राओं ने मुख्य विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त की ।
विज्ञान संकाय में सार्थक जोशी ने 95.4 % अंक व वाणिज्य संकाय में दिव्यराज सिंह गौतमने 92.8 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान संकाय में अनुष्का भार्गव 88.6%, सौम्या संचोरिया 87.2% शाद मिर्जा 86. 8% निशिता चौहान 86.4%, मित्रा शुक्ला 86.2% ललित यादव 83. 8% अक्षत पगनिस 83.6% निहारिका जायसवाल 81.6% और गुरमनी गंभीर 80.4% अंक प्राप्त किए।
वाणिज्य संकाय में अथर्व गेहलोत 92.2% विश्वास गुप्ता 91.6% अनुप्रिया जलोदिया 91.2%, प्रियल जैन 91%, कार्तिक गुप्ता 90.4%, दीक्षा मकवाना 89%, अक्षिता नागर 88%, आदर्श त्रिपाठी 86.6%, अंकित शर्मा 83.8%, लक्षिता मेहता 83.8%, मोहित 83.4%, नितिशा ठाकुर 83.4%, आशुतोष मोहरी 82.8%, हिमांगी प्रधान 82.6%, सलोनी चौधरी 82.6% और प्रथमराज सिंह राजपूत 82.2% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह व निदेशक चरनजीत सिंह अरोरा ने सभी छात्र-छात्राओं व उनके अध्यापकों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

