देवास/ सतत् शत- प्रतिशत परिणाम की परम्परा को बनाए रखते हुए एक बार पुनः सी.बी.एस.ई- 2020 कक्षा 12 वीं के परिणाम में ज्ञान सागर अकादमी, देवास के विद्यार्थियों ने समस्त शिक्षक एवं अभिभावकों को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की छात्रा जानवी शर्मा (बायोलाॅजी) ने 94.2 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्रात्त किया, छात्रा आकांक्षा जूमले (मैथ्स) ने 92 प्रतिशत के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं छात्रा प्रियांशी शिवहरे (मैथ्स) ने 90.6 प्रतिशत के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही सभी 40 परीक्षाथिर्यो ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्रों की स्वर्णिम उपलब्धी पर विद्यालय निर्देषक महेश थाहिरानी एवं समस्त ज्ञान सागर परिवार ने छात्रों को ष्षुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

