बारहवीं के विद्यार्थियों को मिली श्रेष्ठ सफलताएँ

देवास/ स्थानीय विद्यालय सेंट थॉमस बालगढ़ के विध्यार्थियों ने इस वर्ष C.B.S.E के कक्षा 12 वी की परीक्षा परिणामों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय व अभिभावकों का नाम गौरान्वित किया। दिनांक 13 जुलाई को C.B.S.E बोर्ड द्वारा घोषित किए गए कक्षा 12 वीं का विद्यालय परीक्षा परिणाम 100% रहा इसी क्रम में क्रमशः प्रियंका मालवीय ने 93.8% अंक वाणिज्य संकाय में अर्जित किए, परिधि पुराणिक ने 93.6% अंक वाणिज्य संकाय में अर्जित किए, चारु चौबे ने 93.6% अंक विज्ञान संकाय में अर्जित किए, संयम सोनी 92% वाणिज्य संकाय में अर्जित किए।
इसी प्रकार वैभव बिष्ट ने 89.6 % , श्रुती कन्से ने 87.2%, ईशा मंडलोई ने 86.6% हर्ष कुशवाह ने 85% मुस्कान राठौर ने 83.2%, नाज़िया आलम ने 82.8%, दीपक चौहान 80.20% ईशा ठाकुर ने 80% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ायाएतथा शेष विद्यार्थियों ने भी प्रथम श्रेणी के अंक प्राप्त किए। विद्यार्थियों की अपार सफलता पर अभिभावक भी गौरान्वित महसूस कर रहे हैं साथ ही साथ विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय, शिक्षकों व उनकी मेहनत को दिया।

इस अवसर पर विद्यालय संचालक साजू सैमुएल व संचालिका जेमी सैमुएल ने शिक्षकों को बधाई दी व विद्यार्थियों को शुभकामना के साथ अपने जीवन के अगले पढ़ाव में भी ऐसे ही सफलताओं को प्राप्त करते रहने का आशीर्वाद प्रदान किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay