देवास। जिला अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र खांडेगर ने बताया कि शासकिय महाविद्यालय हाटपीपल्या में लगे सीसीटीवी केमरे चुराने वाले आदतन अपराधी राकेश पिता रामचन्द्र लोधी के जामानत आवेदन पर शासन कि ओर से सहा.जिला लोक अभियोजन अधिकारी अशोक यादव द्वारा दिये गये तर्को से सहमत होकर माननीय न्यायिक दण्डाधिकारी महोदय ने जमानत आवेदन निरस्त कर जेल भेजा। घटना इस प्रकार है कि दिनांक 21/01/2020 के मध्य रात्री में किसी अज्ञात व्यक्ति ने शासकीय महाविद्यालय हाटपिपल्या में लगे सीसीटीवी केमरे ताला तोडकर चुरा लिये उक्त रिपोर्ट कालेज कि प्राचार्य द्वारा थाना हाटपिपल्या में में अप0क्रं0 20/2020 धारा 457,380 भादवी में करायी गई। विवेचना के दौरान उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने उक्त केमरे आरोपी राकेश के द्वारा चोरी करना पाया। उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था।

