कारगिल विजय दिवस नागदा कि पहाडी पर बनाया

देवास/ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को वीरगाथा स्वरूप  उन्हें याद करते हुए, ए आई एम देवास रनिंग ग्रुप एवं देवास जिला एथलेटिक्स एशोसियेशन कि तरफ से नागदा कि पहाडी पर  भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा फहराया गया।  अनिल श्रीवास्तव(प्रगति एथलेटिक्स क्लब)देवास कोच जीतेन्द्र गोस्वामी ने बताया की हमने सभी धावको को सोशल डिशटेसिंग और मास्क  लगाने के साथ स्वास्थ्य के प्रति और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का आवाहन करते हुए स्वस्थ रहने की सलाह दी।

इस ऐतिहासिक अवसर के  दौरान खिलाड़ी और मेम्बर, अजय दायमा (पटवारी), सुरेंद्र शुक्ला, सीमा गिरी (पटवारी), विनोद गिरी, अशविन जी, अमित ओझा, नेहा जैन (डाक्टर) सोरभ जैन ,सतीश जाटव खुशी पर्वत,परी पर्वत, अनिल शुक्ला (टीचर), मनोज पटेल, रिना पटेल ,श्वेता प्रजापति, श्री मेम, प्रिया, मेघा, तुषार अरबाज, अदिति, धीरज और अन्य उपस्थित रहे!

Post Author: Vijendra Upadhyay