देवास 08 अक्टूबर 2020/ जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने निर्देश दिए हैं कि हाटपीपल्या उप निर्वाचन 2020 के तहत आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी कोई पोस्ट नहीं डाली जाए और ना ही उसे शेयर किया जाए जिससे कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन प्रतीत हो रहा हो। सभी को निर्वाचन अवधि के दौरान आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करना है। यदि कोई सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट संदेश मैसेज या वीडियो अपलोड करता है जिससे कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन हो रहा हो तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जावेगी। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन कार्यालय कि सोशल मीडिया टीम द्वारा भी सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है।
Related Posts '
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...
21 OCT
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला...
20 OCT
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय...
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...

