देवास। बंजारा समाज की 7 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में बजारा रूपसेना संगठन ने भगवानसिंह कछावा के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बहादुर पवार ने बताया कि उज्जैन जिले की तहसील महिदपुर के ग्राम घोसला में 17 अक्टूबर को बंजारा समाज की 7 वर्षीय बालिका को 45 वर्षीय मुन्नालाल पिता नागुलाल मालवीय बहला फुसलाकर अपने घर ले गया तथा घर पर दरवाजा बंद करके दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बालिका की चिख पुकार सुनकर लोगों ने बालिकों को मुन्नालाल के घर गंभीर अवस्था में पाया गया। आरोपी को लोगों ने स्थानीय पुलिस थाना के हवाले कर दिया। आरोपी दलित समाज से आता है एवं दलित समाज के ऊपर यदि कोई अत्याचार एवं ऐसी घटना होती है तो सभी पार्टी के लोग उनके साथ आ जाते है। बंजारा रूपसेना संगठन एवं समस्त बंजारा समाज पीडि़ता को उचित न्याय एवं दोषी के विरूध सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करता है। प्रशासन ऐसे दरिंदे को फासी दे या बंजारा समाज को सौंप दे। मासूम बच्ची को भविष्य में किस-किस परिस्थितियो से गुजरना पड़ेगा। इस बारे में सरकार को सोचना चाहिए। अपराधी चाहे किसी भी जाति या धर्म समुदाय का व्यक्ति क्यो ना हो। ऐसे अपराधी को जिंदा जला देना चाहिए। समाज में ऐसे लोगो को जिंदा रहने का कोई हक नही है। दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाही नही की जाती है तो बंजारा रूपसेना संगंठन उग्र आंदोलन के बाध्य होगा। इस दौरान रामसिंह दायमा, मनोज गरासिया, मुकेश गौड़, मुकेश गरासिया, जितेन्द्र गरासिया, धर्मेन्द्र गरासिया, गणपत खिंची, राहुल दायमा, अभिषेक गरासिया, गोपाल गौड़ सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
Related Posts '
26 AUG
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,...
25 AUG
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में...
25 AUG
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15...
25 AUG
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन का उल्लास
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद...

