भारत रक्षा मंच से फूंका फारूख अब्दुल्ला का पुतला

-जम्मू कश्मीर के बारे में दिए गए बयान पर जताया आक्रोश

देवास। पिछले दिनो नेशनल कांफे्रस के नेता फारूख अब्दुल्ला ने अलगाववादी बयान दिया था। बयान में अब्दुल्ला ने कहा कि वे चीन के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर में धारा 370 पुन: लागु करवायेंगे। इस बयान के विरोध में भारत रक्षा मंच, जिला देवास ने फारूख अब्दुल्ला का पुतला जलाया।  सोमवार को दोपहर 12 बजे नावेल्टी चौराहे पर जलाये गये फारूख अब्दुल्ला के पुतला दहन प्रदर्शन में भारत रक्षा मंच के कार्यकर्ताओ द्वारा जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में अन्य संगठनो के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। मंच के प्रदेश मंत्री नमईश तिवारी ने प्रदर्शन के दौरान दिये गये अपने व्यक्तव्य में फारूख अब्दुल्ला के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उन्हे देशद्रोही, आंतकी, अलगाववादी नेता करार दिया। जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया, साथ ही फारूख अब्दुल्ला पर देशद्रोह के अन्तर्गत कानूनी कार्यवाही करने एवं नेशनल कांफ्रेस की राजनैतिक मान्यता समाप्त करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान निर्माण सोलंकी, विनोद जैन, शेखर कौशल, शैलेन्द्रसिंह गौड़, आशीष व्यास, आनन्दसिंह ठाकुर, खिलेश शिंदे, विजय पंडित, हर्ष ठाकुर, रजनीश बामोनिया, गोलु कसेरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Post Author: Vijendra Upadhyay