देवास 24 अक्टूबर 2020/ हाटपीपल्या विधानसभा उपनिर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण,संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर कार्यवाही की जा रही है। इसी के तारतम्य में आबकारी वृत्त कन्नौद के ग्राम सतवास में सिकलीग़र बस्ती, ग्राम नीमासा, पुनर्वास कालोनी एवं भेड़ाखाल में सयुंक्त दबिश दी गई, कार्यवाही में अवैध हाथ भट्टी निर्माण के अड्डों से बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी मदिरा एवं महुआ लहान बरामद किया गया जिसमें कुल 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत पंजीबद्ध किए गए जिसमें 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 1800 लीटर महुआ लहान बरामद किया गया महुआ लहांन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया, बरामद सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 2 हजार रूपए है।
Related Posts '
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...
21 OCT
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला...
20 OCT
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय...
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...

