देवास। जब कभी भी आप किसी की मदद करने की स्थिति में हो तो उसकी मदद जरूर करें क्योंकि, भगवान आपके माध्यम से किसी की प्रार्थना का जवाब दे रहे होते हैं । भारत विकास परिषद के सेवा सूत्र से प्रेरित होकर भारत विकास परिषद देवास मुख्य शाखा ने 4 माह की बच्ची कुंशिका पिता राहुल खत्री भौरासा जिला देवास के आंख और नाक के ऑपरेशन हेतु परिषद के सदस्यो एवं परिषद द्वारा 45000 का आर्थिक सहयोग दिया । बच्ची का ऑपरेशन हैदराबाद में हो गया है, वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है एवं उसके नाक में स्टंट डाला गया है।इस के अलावा कोरोना काल मे ,सोशियल दुरी का ध्यान रखते हुए परिषद के पाॅच सूत्रों के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम किए गए, जिनमे ओनलाइन तीन दिवसिय योग शिविर,बाल-संस्कार प्रतियोगीता, सैनिको को श्रद्धान्जली, चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए स्लोगन एवम पोस्टर प्रतियोगीता, न्यूट्रीशन एवं ब्यूटी केर पर कार्यशाला, देशभक्ति गीतो पर प्रतियोगीता, इको फ्रेंडली गणेशजी बनाने की कार्यशाला, विभिन्न गुटो द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत इम्युनिटी बढाने की होमियोपैथिक गोलियां एवम् डेटोल साबुन का वितरण,प्लास्टिक मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत सब्जी एवं फल वालों को कपडे की थैलियों का वितरण एवं समझाईश, बेटी दिवस पर सेनेटरी नेपकिन, कपडे एवं लेपटोप बेग का वितरण कियि गया।यह जानकारी प्रचार प्रमुख श्रीमति निर्मला डसानिया ने दी।
Related Posts '
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...
21 OCT
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला...
20 OCT
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय...
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...

