रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में सीआईए का जलवा
उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 01 स्वर्ण, 2 रजत एवं 01 कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य स्तरीय स्पर्धा में स्थान सुनिश्चित किया
देवास। सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास छात्र-छात्राओं ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित संभागीय शालेय क्रीड़ा की रायफल शूटिंग प्रतियोगिता (एस.जी.एफ.आई.) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 01 स्वर्ण, 2 रजत एवं 01 कांस्य पदक प्राप्त कर आगामी राज्य स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश अरोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आर.के. बंसल इंटरनेशनल स्कूल, उज्जैन में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के अंडर 19 बालिका आयु वर्ग की पीप साईट इंवेंट में कु. लीजा मंसूरी ने उत्कृष्ट एकाग्रता और कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर 17 बालिका आयु वर्ग की पीप साईट इंवेंट में कु. अनाया जाजू ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंडर 17 बालक आयु वर्ग की पीप साईट इवंेट में शौर्य गुप्ता ने दृढ़ संकल्प और अनुशासन का परिचय देते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर 14 बालक आयु वर्ग की ओपन साईट इवेंट में तीर्थराज सरकार ने उल्लेखनीय सटीकता और निरंतरता का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। शूटर्स की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा एवं समस्त स्टाॅफ ने शुभकामनाएॅं देते बधाई प्रेषित की।