देवास। अयोध्या विचार मंच द्वारा वीरांगना अभियान के अंतर्गत महिलाओं के लिये तीन दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष विशाल यादव ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं एवं बच्चियों पर हो रहे अत्याचार, छेड़छाड की घटनाओं को देखते हुए सामाजिक संस्था अयोध्या विचार मंच द्वारा वार्ड क्र. 23 ज्ञानसागर गल्र्स इंटरनेशनल स्कूूल कालानी बाग में तीन दिवसीय निशुल्क आत्मरक्षा शिविर का आयोजन 13 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक दोपहर 3 से 5 तक किया जा रहा है। जिसमें जु-जित्सु, कराते, वुशु, ताइक्वांडो आदि का 6 प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही गुड टच, बेड टच, देखने का नजरिया, खाली हाथ अपनी रक्षा करने की तकनीक, दुपट्टा, पेन, कॉपी, मोबाईल आदि को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। श्री यादव ने माता बहनों से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ अवश्य उठाएं ।
Related Posts '
19 AUG
नए आयकर अधिनियम पर प्रारंभ-2026 जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम
नए आयकर अधिनियम पर प्रारंभ-2026 जागरूकता एवं संवाद...
19 AUG
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस...
12 AUG
अंतिम विदाई में भी परोपकार: सेवाधाम आश्रम के कर्मयोगी का देहदान एवं नेत्र दान, समाज के लिए बने मिसाल
अंतिम विदाई में भी परोपकार सेवाधाम आश्रम के...
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...

