देवास। अयोध्या विचार मंच एवं संस्था सहायतार्थ फाउंडेशन द्वारा वीरांगना अभियान के अंतर्गत महिलाओं के लिये तीन दिवसीय आत्मरक्षण शिविर 13 दिसम्बर से प्रारंभ हुआ। अध्यक्ष विशाल यादव ने बताया कि आयोजन के प्रथम दिवस ही 100 से अधिक बालिकाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इसमें बालिकाओं ने बड़े उत्साह के साथ आत्मरक्षण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण तकनीक व तरीके सीखे। ज्ञातव्य है कि संस्था अयोध्या विचार मंच द्वारा वार्ड क्र. 23 ज्ञानसागर गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूूल कालानी बाग में तीन दिवसीय निशुल्क आत्मरक्षण शिविर का आयोजन 13 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक दोपहर 3 से 5 तक किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रशिक्षण में भाग ले रही बच्चियों ने भारत माता व रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम का संचालन तोमर अकादमी के डायरेक्टर अजय सर के ने किया। दो घंटे के प्रशिक्षण के बाद सभी बालिकाओ के लिए स्वल्पाहार, गर्म दूध व होर्लिकस की व्यवस्था की गई थी।
Related Posts '
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...

