देवास। महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में कार्यरत महिला सुरक्षा कर्मियों ने ठेकेदार और सुपरवायजर की हरकतों से तंग आकर सोमवार को जिला कलेक्टर, एसपी एवं मुख्य चिकित्सक अधिकारी से लिखित में शिकायत की है। शिकायत मेें बताया कि हम 5 महिलाएं जिला अस्पताल में सुरक्षाकर्मी का कार्य करते है। हमारे साथ कई दिनों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि इंदौर के ठेकेदार रविन्द्र गोयल, सुपरवायजर ओमनाथ योगी के साथ एक अन्य व्यक्ति साथ में शराब पीकर हमें रात्रि में मोबाईल पर फोन करके अश्लील हरकत करते है और कहतें है कि हमसे दोस्ती करोगी तो आराम से नौकरी कर पाओगी। हमे धमकाया जाता है कि कहीं पर शिकायत की तो नौकरी से हाथ धो बैठोगी। महिला सुपरवायजर दीपाली हर्षाना भी इनका सहयोग कर हमें प्रताडि़त करती है। महिला गार्ड रंजना, परी उर्फ पिंकी, प्रिया मालवीय ने बताया कि हमारे साथ कई बार इन व्यक्तियों द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया गया है जो बताने योग्य नही है। महिला सुरक्षाकर्मियों ने कलेक्टर, एसपी एवं सीएमएचओ से अपील की है कि ऐसे सुपरवाईजर और ठेकेदार जो माँ-बेटी का सम्मान नही करते उन्हें पद से हटाया जाए और इनके खिलाफ उचित कार्यवाही करते हुए नए सुपवायजर और ठेकेदार की नियुक्ति की जाए।
Related Posts '
17 OCT
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेन थॉम एकेडमी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में...
17 OCT
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित 500 से अधिक...
16 OCT
अमलतास मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया विश्व एनाटॉमी दिवस
अमलतास मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया विश्व...
16 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का जिला स्तरीय हैकाथान एवं इनोवेशन चैलेंज में शानदार प्रदर्शन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का जिला स्तरीय हैकाथान एवं...
16 OCT
सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट के विद्यार्थियों ने हैकाथॉन एवं नवाचार चुनौती-2026 में हासिल किया प्रथम स्थान
सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट के विद्यार्थियों ने हैकाथॉन...

