देवास। श्रीमद् भागवत कथा प्रेम यमुना महोत्सव के अंतर्गत ग्राम कवड़ी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। इसमें भगवान के जन्म लेने से लेकर कंस वध के प्रसंग का वर्णन हुआ। गोपाल ठाकुर ने बताया कि कथा में छठवे दिन श्रीकृष्ण-रूक्मणि विवाह धूमधाम से मनाया जाएगा। कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पधार रहे है। व्यासपीठ की आरती जीवन सिंह सेंधव भाई बजेसिंह सेंधव और पुत्र सुरेन्द्र सिंह ठाकुर और परिवार सहित वरिष्ठजनों ने की। व्यासपीठ से संत पं. महेश गुरू ने कहा कि श्री कृष्ण के जन्म होने के बाद राजा कंस उनकी मृत्यु कराने के लिए अपने राज्य की बलशाली राक्षसी पूतना को गोकुल धाम भेजते है। पूतना वेष बदलकर गोकुल धाम पहुंचती है और भगवान श्री कृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है, परंतु जैसे ही भगवान कृष्ण पूतना का दूध पीते हैं तो पूतना की मौत हो जाती है। उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्ना करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने के की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कहते हैं। भगवान कृष्ण की यह बात सुनकर राजा इंद्र क्रोधित हो जाते हैं और अपने क्रोध के चलते गोकुल धाम में भारी वर्षा करते हैं, जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत के नीचे बुला लेते हैं, जिससे हारकर इंद्र एक सप्ताह के बाद बारिश को बंद कर देते हैं, जिसके बाद ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारों लगाने लगते हैं।
Related Posts '
17 OCT
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेन थॉम एकेडमी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में...
17 OCT
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित 500 से अधिक...
16 OCT
अमलतास मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया विश्व एनाटॉमी दिवस
अमलतास मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया विश्व...
16 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का जिला स्तरीय हैकाथान एवं इनोवेशन चैलेंज में शानदार प्रदर्शन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का जिला स्तरीय हैकाथान एवं...
16 OCT
सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट के विद्यार्थियों ने हैकाथॉन एवं नवाचार चुनौती-2026 में हासिल किया प्रथम स्थान
सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट के विद्यार्थियों ने हैकाथॉन...

