दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ विकास कार्यो को पुरा कर रही हमारी सरकार-विधायक गायत्रीराजे पवार

देवास। आज देवास शहर मे कई विकास कार्यो का भूमि पुजन एवं लोकार्पण हुआ जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में देवास विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल पुर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व सभापति अंसार अहमद उपस्थित रहे।


देवास विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पंवार ने शहर को विभीन्न विकास कार्यो की सोगात देते हुऐ कहा कि हमारी सरकार जो वादे करती है उसे निभाती है हमारी सरकार एक मजबुत दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है देश में कोरोना काल के उपरांत जो विपरीत परिस्थितीया उत्पन्न हुई उसमें भी हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास कार्यो में कोई कमी नहीं आने दी ओर यह सब संभव हुआ हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिववराजसिंह चोहान की मजबुत ईच्छा शक्ति के कारण उन्होने प्रदेश के किसी भी हिस्से को विकास से अछुता नहीं रखा आज इसी कड़ी में हमने देवास के वार्ड क्र. 26 में गार्डन के आसपास 15 लाख के पेवर्स ब्लाक, वार्ड क्र. 2 जमना नगर में सी.सी रोड़ लागत 20 लाख एवं मीठा तालाब पंचवटी में बोटिंग का शुभारंभ किया वार्ड क्र. 34 में स्कुल की नई बिल्डिंग में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण में 7 लाख अग्रवाल चैक में सी.सी रोड निर्माण लागत 16 लाख़ एवं विभीन्न स्थान पर पेवर्स ब्लाक 8 लाख नाथ मोहल्ले में सामुदायिक भवन लागत 15 लाख वार्ड 37 में विभीन्न स्थानों में पेवर्स ब्लाक लागत 15 लाख वार्ड 39 में शेख क्लब चैराहे पर पेवर्स ब्लाक का कार्य लागत 6 लाख वार्ड 27 में आनंद नगर दृष्टिहीन विद्यालय में कक्ष निर्माण लागत 10 लाख रू वार्ड क्र. 7 में भागवंती नगर में सी.सी रोड़ का निर्माण लागत 9 लाख रू वार्ड क्र. 10 गौरव नगर में सी.सी रोड निर्माण लागत 5 लाख रू जैन मंदिर रोड अल्कापुरी में पेवर्स ब्लाक का कार्य लागत 10 लाख रू वार्ड क्र. 12 में राजारामनगर गणेश मंदिर गार्डन की बाउंड्रीवाल का लोकार्पण लागत 8 लाख रू चाणक्यपुरी पानी की टंकी वाले गार्डन की बाउंड्रीवाल का निर्माण लागत 13 लाख रू वार्ड क्र.14 शांति नगर में सी.सी रोड निर्माण लागत 15 लाख रू के कई विकास कार्यो का आज देवास में भूमि पुजन एवं लोकार्पण किया।


इस अवसर पर ओम जोशी  मंडल अध्यक्ष, सचिन जोषी मंडल महामंत्री, धर्मेंद्र सिह बेस, भरत चोधरी, मिलिंद सौलंकी, विमल शर्मा, पप्पु जोशी, मिलिंद जाधव, गोवर्धन सिंह, विनय सांगते, राजेष यादव, बसंत चैरसिया, बाली घोसी, राजेन्द्र ठाकुर, भरत व्यास, राजकिशोर यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Post Author: Vijendra Upadhyay