जिले में 11 एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज
———––
अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 98.73 प्रतिशत
————-
देवास, 09 मार्च 2021/ देवास जिले में 09 मार्च 2021 को प्राप्त 160 सैम्पल की रिपोर्ट में से 158 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है तथा 02 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 11 है। जिले में आज दिनांक तक 01 लाख 7 हजार 845 सैंपल लिए गए, जिनमें आज दिनांक तक लैब से 01 लाख 7 हजार 728 सैंपलों की रिर्पोट प्राप्त हुई। जिसमें आज दिनांक तक 01 लाख 04 हजार 062 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अभी तक कुल 2987 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 2949 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 98.73 प्रतिशत है तथा मोर्टीलिटी(मृत्युदर) 0.90 प्रतिशत है।

