देवास जिले में आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तहत 31 मार्च तक नि:शुल्‍क बनाये जायेंगे आयुष्‍मान कार्ड

आयुष्‍मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना अंतर्गत जिले में पात्र नागरिक अधिक से अधिक आयुष्‍मान कार्ड बनवाये
————–

देवास, 09 मार्च 2021/ देवास जिले में आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तहत 31 मार्च तक नि:शुल्‍क आयुष्‍मान कार्ड बनाये जायेंगे। जिले में आयुष्‍मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी पात्र नागरिक आयुष्‍मान कार्ड बनवाए और योजना का लाभ उठाए। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। आयुष्‍मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का उद्देश्‍य गरीब एवं असहाय परिवारों को गुणवत्‍तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्‍ध कराना है। सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं। वे सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है। कार्ड बनवाने के लिए अपनी परिवार समग्र आई.डी., आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड इनमे से कोई भी दस्तावेज लेकर पहुचना है। ऐसे परिवार जिनमें मुखिया का आयुष्मान कार्ड बना है। वे अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कार्ड बनवाएं। यदि लाभार्थी कार्ड बनवाने में कोई समस्‍या आती है तो लोक सेवा केन्‍द्र के हेल्‍पडेस्‍क कर्मचारी से सहायता लें सकते है। आयुष्‍मान कार्ड संबंधि अधिक जानकारी के लिए नागरिक टोल फ्री नम्बर 1800111565/14555 पर कॉल कर सकते हैं या वेबसाइट https://pmjay.gov.in पर लॉग इन करने के अलावा लोक सेवा केन्द्र या जन सेवा केन्द्र (CSC) संपर्क कर सकते हैं।

Post Author: Vijendra Upadhyay