पूछता है देवास – मेडिकल बुलेटिन में कोरोना के आंकड़ों की जादूगरी क्यों?


देवास टाइम्स। विगत 15 दिनों से पूरे देश में ही नहीं देवास में भी कोरोना वायरस भारी मात्रा में बड़ा है। इन विगत 15 दिनों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। लेकिन प्रशासन के द्वारा आंकड़ों में कहीं ना कहीं जादूगरी की जा रही है। दिन प्रतिदिन आंकड़े बहुत ज्यादा आ रहे हैं लेकिन उन आंकड़ों को मेडिकल बुलेटिन में छुपाया जा रहा है।
ऐसा क्यों किया जा रहा है यह आम आदमी जानना चाहता है। ऐसे कितने ही मरीज है जिन्हें उनकी कोरोना की रिपोर्ट 3 से 4 दिन में प्राप्त हो रही है। साथ ही उन्हें यह पता नही पड़ पा रहा है कि वह नेगेटिव है या पॉजिटिव है। ऐसे में पॉजिटिव मरीज जिसे मालूम ही नहीं है कि वह पॉजिटिव है वह तीन-चार दिनों में कितने ही लोगों के साथ संपर्क में आएगा और कितने लोगों को संक्रमित करेगा। यदि वह कोरोना से कम प्रभवित है तो कोई बात नहीं लेकिन स्थिति गंभीर है तो उसका क्या होगा। लेकिन प्रशासन के द्वारा उन्हें ना आंकड़ों में जोड़ा जा रहा है ना ही उन्हें बताया जा रहा है।
वर्तमान में कितने ही ऐसे उदाहरण देखने को मिले है कि लोगो को उनकी रिपोर्ट ही समय पर पता नहीं पड़ रही है।


देवास शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज राजानी ने स्वयं सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने कहा है कि मेरे परिवार के कुल 8 लोग कोरोना पॉजिटिव है लेकिन प्रशासन ने अभी तक उन लोगो को आंकड़ों में नहीं जोड़ा है। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है सभी की समझ के परे हैं

Post Author: Vijendra Upadhyay