देवास। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा समयावधी पत्रो, सीएम हेल्प लाईन की शिकायतो की समीक्षा कर निगम के संबंधित अधिकारियो को समयावधी पत्रो व सीएम हेल्प लाईन की शिकायतो तथा माय देवास एप डाउन लोड पर की गई शिकायतो का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिये गये। बैठक मे आयुक्त ने संबंधित अधिकारियो से कहा कि निगम की वित्तीय स्थिती के प्रमुख स्त्रोत संपत्तिकर की वसुली सौपे गये लक्ष्यो के अनुरूप करावाये इस हेतु बकाया करदाताओ को बकाया करो की वसुली के बील तामिल करवाकर करो की वसुली वसुली करवायें। जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया की राशि, लायेसेंस शुल्क, यूजर चार्जेस की वसुली की भी समीक्षा की जाकर वसुली लक्ष्यानुरूप किये जाने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार यूजर चार्जेस वसुली करने वाले कर्मचारियो को सौंपे गये लक्ष्यो अनुरूप वसुली नही करने पर वेतन आहरण नही करने के निर्देश भी बैठक के दौरान दिये गये। बैठक मे अस्पतालो मे अग्नि दुर्घटनो की रोकथाम हेतु फायर सुविधाओ की, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजनान्तर्गत पथकर विक्रेताओ को द्वितीय किश्त की ऋण राशि हितग्राहियो को उपलब्ध कराने के कार्यो, सीटी बस, ई-रिक्शा शहर मे चलाये जाने के संबंध मे जानकारी, अंकुर कार्यक्रम जनसहभागीता के द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षा रोपण करने के कार्यो की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियो को अवाश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नागरिको को एप डाउन लोड के माध्यम से वृक्षा रोपण करावाने हेतु जागरूकता लाने के भी निर्देश आयुक्त द्वारा दिये गये। बैठक के पश्चात आयुक्त द्वारा सीएम हेल्प लाईन की शिकायतो का 100 प्रतिशत संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने पर प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक अनिल खरे तथा विशेष रूची लेकर निराकरण करने पर उपयंत्री जीवन रावत को प्रश्स्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Related Posts '
07 NOV
देवास, टोंकखुर्द, सतवास एवं हाटपीपल्या में 15 प्रतिष्ठानों की जांच
देवास, टोंकखुर्द, सतवास एवं हाटपीपल्या में 15...
06 NOV
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के साथ दीपावली उत्सव का आयोजन
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के...
05 NOV
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान संस्थान के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं – प्रो. डॉ. दविंदर कुमार
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान...
05 NOV
सेनथॉम पब्लिक स्कूल में पाँचवाँ वार्षिकोत्सव – स्पेक्ट्रा 2026 हर्षोल्लास के साथ संपन्न
सेनथॉम पब्लिक स्कूल में पाँचवाँ वार्षिकोत्सव -...
03 NOV
भारत विकास परिषद देवास एवं भौंरासा शाखा का संयुक्त गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न
भारत विकास परिषद देवास एवं भौंरासा शाखा का संयुक्त...

