देवास नगर में 12 स्थानों से निकलेंगे संयुक्त विद्यार्थी पथ संचलन
मालीपुरा में बस्ती संचलन एवं भोरासा में भी होगा विद्यार्थी संचलन
भारत माता पूजन एवं शस्त्र पूजन के साथ प्रमुख मार्गों से कदमताल करेंगे विद्यार्थी स्वयंसेवक
देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा देवास नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्यार्थी पथ संचलनों का आयोजन किया जाएगा। देवास नगर के चार उपनगरों के अंतर्गत कुल 12 स्थानों से संयुक्त विद्यार्थी पथ संचलन निकलेंगे। इसके अतिरिक्त देवास नगर की मालीपुरा बस्ती का बस्ती संचलन तथा भोरासा नगर में विद्यार्थी संचलन भी आयोजित होगा। आयोजन के अंतर्गत गुरु गोविंद सिंह उपनगर के चार स्थानों कालानी बाग, जवाहर नगर, शासकीय विद्यालय क्रमांक 3 एवं चिमनाबाई विद्यालय क्षेत्र से संचलन निकाले जाएंगे। महाराणा प्रताप उपनगर के अंतर्गत भोंसले कॉलोनी एवं तुलजा विहार से, छत्रसाल उपनगर के अंतर्गत सनसिटी, अमोना, परशुराम गार्डन एवं बालगढ़ से तथा छत्रपति शिवाजी उपनगर के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय एवं विजयनगर से विद्यार्थी पथ संचलन निकलेंगे। इसके साथ ही देवास नगर की मालीपुरा बस्ती से बस्ती संचलन तथा भोरासा में एक विद्यार्थी संचलन निकाला जाएगा। सभी संचलन अपने-अपने निर्धारित स्थानों से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से गुजरेंगे। आयोजन के दौरान भारत माता पूजन एवं शस्त्र पूजन किया जाएगा। इन संचलनों के माध्यम से विद्यार्थी स्वयंसेवक एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संकल्प का परिचय देंगे।


