देवास। आज जागरुक हिंदू समाज देवास के आवास नगर में स्थित कार्यकर्ताओं को पता चला कि आवास नगर गेट के समीप एक मूर्तिकार ने गणपति जी की मूर्तियां बेचने के लिए रखी थी। उसका काम हो जाने के बाद वह ऐसे ही लावारिस हालत में मूर्तियों को छोड़ कर चला गया था। जो खंडित होकर गंदगी में पड़ी थी। जागरूक हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं ने पहल करते हुए नगर निगम को सूचित किया। ओम प्रकाश पथरोड और स्थानीय दरोगा ने ट्राली की व्यवस्था की और कार्यकर्ताओं ने अपने श्रमदान से इन मूर्तियों को विसर्जन करने के लिए ट्रॉली में रखकर कालू खेड़ी स्थित तालाब विसर्जन के लिए पहुंचाई। जहां गणपति बाबा मोरिया के उदघोष के साथ कार्यकर्ताओं ने मूर्तियाविसर्जित की।
वही ऐसी मूर्तियां जो काम में आ सकती है उनको पुनः एक दूसरे मूर्तिकार को दी ताकि वह ठीक करके पुनः उपयोग में ले सके।

