देवास। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं ऐआईएम रनिंग ग्रुप द्वारा इण्डियन आर्मी के सम्मान में रन का आयोजन किया गया। जिसमें कई खिलाडिय़ो ने हिस्सा लेते हुए दौड़ लगाई। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सह सचिव सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि आर्मी के राजपुताना राइफल के नायब सूबेदार नीरज चौपड़ा ने भाला फेक में सबको पीछे छोड़ दिया और भारत को गोल्ड मेडल अर्जित कराय। हमारे सभी खिलाडिय़ों ने जो वर्कआउट कर देश की सेना का सम्मान किया वहां काबले तारिफ हैं। सभी के सम्मान में अमित ओझा ने 8किमी, अश्विन पागनिश ने 8 किमी, ललित द्विवेदी ने 10 किमी, मनोज पटेल ने 5 किमी, विकरान्त जोशी ने 5 किमी हिलरन, वर्मा सर ने 15 किमी, राधा शुक्ला ने 21 किमी, कविता शर्मा ने 21 किमी, श्रीजा अग्रवाल ने 10 किमी, सीमा गिरी ने 13 किमी, हिन्द फौज के सैनिक खुशी पर्वत ने 18 मिनट में 5 किमी दौड़ लगाई। संजय गोस्वामी, महेन्द्र, राजपाल ठाकुर, देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव अनिल श्रीवास्तव ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
Related Posts '
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...
21 OCT
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला...
20 OCT
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय...
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...

