देवास, 19अगस्त 2021/ कृषि विज्ञान केन्द्र देवास के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. ए. के. दीक्षित के मार्गदर्शन में वर्ष 2020-21 में केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रसार गतिविधियाँ एवं एफ.पी.ओ. के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये। कृषि विज्ञान केन्द्र देवास को निदेशक अटारी ज़ोन IX जबलपुर द्वारा सम्मानित किया गया। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. एस. के. राव ने कृषि विज्ञान केन्द्र देवास के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ए. के. दीक्षित एवं केन्द्र के सभी वैज्ञानिकों को विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. मनीष कुमार, डॉ. महेन्द्र सिंह, डॉ. के. एस. भार्गव, डॉ. निशिथ गुप्ता, डॉ. सविता कुमारी, डॉ. लक्ष्मी एवं श्रीमती अंकिता पाण्डेय उपस्थित थी।
Related Posts '
25 AUG
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में...
25 AUG
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15...
25 AUG
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन का उल्लास
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद...

