देवास 02 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त आर पी दुबे के मार्गदर्शन मे वृत्त देवास ए, के वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव द्वारा रात्रि गस्त के दौरान उज्जैन रोड़ पर बांगर के पास एक बिना नंबर की मोटर साइकिल को रोककर तलाशी लेने पर 03 पेटी देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई जो आरोपी द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर परिवहन करते हुए पाए जाने से उसके विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 55000 रुपए है। कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार , आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल आदि सम्मिलित थे। आबकारी विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
Related Posts '
25 AUG
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15...
25 AUG
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन का उल्लास
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद...
19 AUG
नए आयकर अधिनियम पर प्रारंभ-2026 जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम
नए आयकर अधिनियम पर प्रारंभ-2026 जागरूकता एवं संवाद...

