देवास/ कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु शहर मे पुनः महा टीकाकरण अभियान का आयोजन 21 एवं 22 अक्टुबर को किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने इस संबंध मे जानकारी देते हुये बताया कि महा टीकाकरण अभियान मे 18 वर्ष से अधिक उम्र के किशोरो, जिनको टीके का प्रथम डोज लगना है वे तथा आम नागरिक जिनको टीके का दूसरा डोज लगना है, इस हेतु कोवेक्सिन एवं कोविशिल्ड के प्रथम तथा दूसरे डोज का टीकाकरण किये जाने हेतु उक्त दिनांको को प्रातः 7 बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक पुनः टीकाकरण महा अभियान कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे चलाया जा रहा है। इस अभियान मे जिन लोगो को प्रथम व दूसरा टीके को डोज लगना है वे नागरिकगण पूर्व निर्धारित स्थानो पर अपने नजदीकी टीका केन्द्रो पर जाकर टीकाकरण करवायें। टीकाकरण अभियान के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा मे टीके उपलब्ध रहेगें। कलेक्टर एवं आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि वे इस टीकाकरण महा अभियान मे टीके के दोनो डोज लगवाकर स्वंय सुरक्षित होवे तथा अभियान को सफल बनावें।
Related Posts '
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...
21 OCT
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला...
20 OCT
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय...
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...

