शौर्य दिवस पर वाहन रैली, आतिशबाजी के साथ खेड़ापति मंदिर पर होगी महाआरती

देवास। शौर्य दिवस पर देशभर में विभिन्न आयोजन हिन्दू युवाओं द्वारा किए जायेंगे। इसी कड़ी में शहर में भी वाहन रैली, आतिशबाजी और महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। टीम आजाद सावरकर द्वारा शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में 6 दिसंबर को शाम 4 बजे वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 2 से प्रारंभ होगी, जो इंदिरा गांधी चौराहा, उज्जैन रोड़ तिराहा होते हुए भोपाल चौराहा, नाहर दरवाजा, नयापुरा, जनता बैंक चौराहा, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए श्री खेड़ापति मारूति मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। जहां भव्य आतिशबाजी की जाएगी और श्री खेड़ापति की महाआरती की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संत समाज उपस्थित रहेगा।

Post Author: Vijendra Upadhyay