देवास। हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के फोटो को कुछ कंपनी अपने प्रोडेक्ट के पैकेट पर छापती है। जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती है। उन रोक लगाने एवं उचित कार्यवाही को लेकर एडवोकेट देवेंद्र सिंह व्यास ने मप्र के गृहमंत्री एवं देवास पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजा है। व्यास ने कहा कि मुबंई में ओरिएंटल एरोमेटिकस लिमिटेड कंपनी कपूर का निर्माण कर उसकी पैकिंग कर विक्रय किया जाता है। उस पैकेट पर माँ सरस्वती जी का फोटो छपा रहता है। उपभोक्ता उस पैकेट का कपूर उपयोग करके फेंक देते है। जिससे वह पैकेट कचरा गाड़ी, नाली, सडक़ सहित लोगों के पैरो में आता है। जिससे हिन्दू धर्म के लोगों धार्मिक भावनाएं आहत होती है। जबकि उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किसी भी प्रकार की वस्तु के पैकेट पर देवी देवताओं के चित्र छापना गैर कानूनी माना गया है, लेकिन कम्पनी द्वारा कानून के प्रावधान के विपरीत कार्य कर रही है। व्यास ने नोटिस के माध्यम से मांग की है कि उक्त कम्पनी पर धारा 295ए, 153(क) भादवि के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाए एवं उक्त कम्पनी को बंद किया जाए। साथ ही इस प्रकार की कोई अन्य कम्पनी जो देवी देवताओं के चित्र छापती है तो उस पर वैधानिक कार्यवाही कर रोक लगाई जाए। एडव्होकेट व्यास ने नोटिस की कॉपी संबंधित कम्पनी को भी भेजी है।
Related Posts '
19 AUG
नए आयकर अधिनियम पर प्रारंभ-2026 जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम
नए आयकर अधिनियम पर प्रारंभ-2026 जागरूकता एवं संवाद...
19 AUG
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस...
12 AUG
अंतिम विदाई में भी परोपकार: सेवाधाम आश्रम के कर्मयोगी का देहदान एवं नेत्र दान, समाज के लिए बने मिसाल
अंतिम विदाई में भी परोपकार सेवाधाम आश्रम के...

