वन विभाग की रेस्क्यु टीम ने लकडबग्घा को पकड़, जंगल में सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोडा

  देवास 05 फरवरी 2022/ वन परिक्षेत्राधिकारी ने बताया कि वन परिक्षेत्र देवास में विगत एक सप्ताह से माता टेकरी क्षेत्र में लकडबग्घा दिखने की सुचना पर वन विभाग की रेस्क्यु टीम द्वारा लकडबग्घा को रेस्क्यु कर पकडा गया। जंगल मे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोडा गया।
      उन्होंने बताया कि माता टेकरी की धुनीमार्ग स्थल से एक लकडबग्घा छोटी माता पुलिस कंट्रोल रूम के पास पुजारियो द्वारा रात को देखे जाने कि सुचना पर वन विभाग की रेस्क्यु टीम द्वारा पिछले एक सप्ताह से धुनी मार्ग पर पिंजरा लगाकर पकडने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन पकडा नही गया।  उज्जैन की रेस्क्यु दल के साथ संयुक्त रूप से दो दिन के प्रयास के बाद

05 फरवरी की प्रातः 05:30 बजे उज्जैन की टीम द्वारा ट्रेकुलाईज किया गया ट्रेकुलाईज के पश्चात भी लकडबग्घा लगभग एक किलोमीटर तक भागा रेस्क्यु दल द्वारा पीछा कर जाल डालकर दाल बाफला धुनी मार्ग पर पकडा गया एवं पिंजरे मे रखकर खिवनी अभ्यारण मे सुबह 10:30 बजे स्वस्थ सुरक्षित प्राकृतिक आवास मे छोडा गया।  कार्यवाही में  जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निगम एवं वन विभाग का संयुक्त दल बनाकर अभियान चलाया गया था। 

https://youtube.com/shorts/z9SiIxOWLOs?feature=share

Post Author: Vijendra Upadhyay