जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के अब तक 11 लाख 04 हजार 612 व्यक्ति वैक्सीन का पहला और 10 लाख 77 हजार 129 व्यक्ति वैक्सीन दूसरा डोज लगाकर हुए सुरक्षित
————
जिले में अबतक 15 से 18 वर्ष के 01 लाख 08 हजार 641 बच्चों का हुआ वैक्सीनेशन
————
देवास 08 फरवरी 2022/ जिले में कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक वैक्सीन के 23 लाख 06 हजार 822 डोज लगाये गए है। जिले में अबतक 11 लाख 04 हजार 612 व्यक्ति वैक्सीन का पहला और 10 लाख 77 हजार 129 व्यक्ति वैक्सीन का दूसरा डोज लगाकर सुरक्षित हुए है। जिले में अबतक 15 से 18 वर्ष की आयु के 1 लाख 08 हजार 641 बच्चों का वैक्सीनेशन हुआ है। जिनमें 90 हजार 770 को प्रथम डोज तथा 17 हजार 871 बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। जिले में 16 हजार 440 प्रिकॉशन डोज लगाये गये है।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने जिले के 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों और 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा की सभी जिलेवासियों के सहयोग से ही देवास जिले में वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। वैक्सीनेशन के अंतर्गत 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चे और 18+ आयु के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। कलेक्टर शुक्ला ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सभी व्यक्ति वैक्सीन लगवाए तथा अपने पास पड़ोस, मोहल्ले के लोगों एवं अन्य चिर-परिचित लोगों को भी वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करें। आप वैक्सीन लगवाकर न केवल स्वयं को कोरोना से सुरक्षित करें, अपितु दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। वैक्सीनेशन की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।