देवास। सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे इंदौर निवासी 27 वर्षीय एक महिला ने अपनी 3 वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही बीएनपी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव बरामद किये और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिये। मंगलवार की सुबह दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार संध्या पति शिवशंकर यादव 27 वर्ष अपने 3 वर्षीय बेटे वंश यादव को लेकर अपने इंदौर स्थित घर से बेटे को ट्यूशन छोडऩे जाने का बोलकर निकली थी और पति शिवशंकर यादव किसी काम से पिथमपुर गए थे। इसके बाद शाम करीब साढ़े 5 बजे संध्या यादव अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ महाकाल कालोनी देवास के समीप रेलवे पटरी पर ट्रेन के सामने जा पहुंची, जिससे दोनों मां-बेटे की कटने से मौत हो गई। संध्या अपने बेटे को लेकर देवास कैसे आई और उसने जान क्यों दी?, इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
Related Posts '
27 JUN
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला,...
25 JUN
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र...
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...

