कालीचरण महाराज 9 को देवास आएंगे, टेकरी पर करेंगे पूजा-अर्चना

देवास। कालीपुत्र कालीचरण महाराज नवरात्रि की अष्टमी पर 9 अप्रैल को शाम 7 बजे देवास आएंगे और वे अपने भक्तों के साथ चामुण्डा टेकरी पर जाकर मां चामुण्डा व मां तुलजा भवानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। कालीचरण महाराज ने गत नवरात्रि में टेकरी पर आकर भव्य आरती की थी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजनों ने हिस्सा लिया था। भक्त मंडल ने सभी हिंदू संगठनों, धार्मिक संगठनों व भक्तजनों से चामुण्डा टेकरी पर महाराजश्री के साथ माता के दर्शन लाभ लेने की अपील की है। 

Post Author: Vijendra Upadhyay