जवेरी श्रीराम मंदिर में श्रीराम यज्ञ आज से

देवास/ एमजी रोड स्थित जवेरी श्रीराम मंदिर में रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में तीन दिनों तक विविध आयोजन होंगे। एक कुंडीय श्रीराम यज्ञ की शुरुआत शुक्रवार से होगी। पं. धर्मेंद्र भारद्वाज के आचार्यत्व में भावेश शर्मा तुषार जोशी पहले दिन मंडल स्थापना, अग्नि स्थापना, दूसरे दिन शनिवार को पूजन एवं यज्ञ, तीसरे दिन रविवार को रामनवमी पर सुबह भगवान श्रीराम का अभिषेक, पूजन-अर्चन किया जाएगा। यज्ञ की पूर्णाहुति सुबह 11.30 बजे होगी। इसके बाद महाआरती दोपहर 12 बजे करके प्रसाद वितरित किया जाएगा। शुक्रवार व शनिवार को सुबह 9 से दोपहर 12, दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक यज्ञ में आहुति दी जाएगी।

Post Author: Vijendra Upadhyay