नौ दिवसीय गायत्री अनुष्ठान की पूर्णाहुति सम्पन्न


मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामजी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया
देवास । गायत्री शक्तिपीठ साकेत नगर एवं गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर पर नौ दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति राम नवमी पर्व पर बड़े उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुई । गायत्री शक्तिपीठ के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि राम नवमी पर्व पर प्रात: 09 बजे से श्रीवेदमाता गायत्री, परम पूÓय गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्यजी, वन्दनीया माता भगवतीदेवी शर्मा एवं भगवान श्रीरामजी का आव्हान व पूजन कर पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत की गई। यज्ञ की हर पारी में पूर्णाहुति की गई। पूर्णाहुति पश्चात भगवान श्रीरामजी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में दीक्षा, अन्नप्राशन, विद्यारम्भ सहित विभिन्न संस्कार नि:शुल्क सम्पन्न हुए। गायत्री शक्तिपीठ की देवकन्याओ ने सुर मधुर प्रज्ञा गीत भी सुनाए। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के महेश पंड्या, सुभाष जैन,  भारतसिंह बनाफर, बी.के.मनवानी, डॉ. जी. डी. देशमुख, विक्रमसिंह राजपूत, गणेशचन्द्र व्यास, चारूप्रभा बाबर, सरिता पाटीदार, सुरेन्द्र कुमार दुबे, मांगीलाल चौधरी सहित सैकड़ों परिजन उपस्थित थे। कर्मकांड का संचालन रामनिवास कुशवाह, चन्द्रिका शर्मा ने किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay