देवास/ नगर निगम द्वारा शहर मे स्थित जर्जर भवनो को तोडे जाने की कार्यवाही आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे की जा रही है। शहर मे ऐसे भवन जो पूर्णत:जर्जर हो गये है जो वर्षाकाल मे गिर सकते है जिससे जनहानि हो सकती है। ऐसे जर्जर भवनो की सूची तैयार करने के साथ कार्यवाही प्रचलित करने के निर्देश निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा को आयुक्त द्वारा दिये गये थे। सूची तैयार होने के पश्चात जर्जर भवनो की जॉच की जाकर भवन स्वामियो को स्वंय अपना जर्जर भवन तोडे जाने की सूचना भी दी गई। ऐसे जर्जर भवन जो वर्षाकाल के पूर्व सूचना देने के बाद भी भवन स्वामियो द्वारा नही तोडे गये उन जर्जर भवनो को निगम प्रशासन की टीम द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से तोडे जाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई। आयुक्त ने ऐसे जर्जर भवन स्वामियो से अपील की है कि वे अपने जर्जर भवन को वर्षाकाल के मद्देनजर स्वंय तोडने की कार्यवाही कर निगम को अवगत करावें अन्यथा की स्थिती मे निगम द्वारा जर्जर भवन को तोडे जाने की कार्यवाही करने पर होने वाले निगम संसाधनो पर व्यय की राशि जर्जर भवन स्वामियो से वसुल की जावेगी। की गई कार्यवाही मे नाथ मोहल्ला स्थित भवन स्वामी याकुब खान, युनुस खान के जर्जर भवन को निगम के संसाधनो के माध्यम से तोडा गया। जर्जर भवन तोडे जाने की गई कार्यवाही मे निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, प्रभारी सहायक यंत्री मुशहीद हन्फी,उपयंत्री श्यामसुन्दर रघुवंशी उपस्थित रहे।
Related Posts '
31 MAY
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त...
29 MAY
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में सीखे आत्मनिर्भरता और लेन-देन के कौशल
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में...
27 MAY
1 जून को इंडेक्स और अमलतास समूह रचेंगे इतिहास
1 जून को इंडेक्स और अमलतास समूह रचेंगे इतिहास 30 हजार...
25 MAY
अमलतास अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. विनोद राज की ऐतिहासिक उपलब्धि
अमलतास अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. विनोद राज...

