देवास। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में कश्मीर के सम्बंध में पूछे गए सवाल को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। नगर मंत्री राजेश्वर यादव ने बताया कि राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2021 दिनांक 19.06.2022 को आयोजित की गई। परीक्षा के द्वितीय प्रश्न- पत्र सामान्य अभिरुचि परीक्षण सेट – ए के प्रश्न क्रमांक 48 / सेट – बी के प्रश्न क्रमांक- 11 / सेट – सी के प्रश्न क्रमांक -36 / सेट- डी के प्रश्न क्रमांक 31 में पूछा गया कि क्या भारत के द्वारा कश्मीर को पाकिस्तान को दे देना का निर्णय कर लेना चाहिए? और फिर उसने विकल्प के रूप में प्रश्न के जवाब को पूछना निंदनीय है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इसलिए यह विचार पैदा ही नहीं होना चाहिए और न ही उस पर किसी तरह का तर्क होना चाहिए। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में लगातार राष्ट्रीय और समाज के विरोध में प्रश्न पूछना अति निंदनीय है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसका पुरजोर विरोध करती है और माँग करती हैं कि प्रश्न पत्र तय समिति पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।
Related Posts '
31 MAY
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त...
29 MAY
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में सीखे आत्मनिर्भरता और लेन-देन के कौशल
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में...
27 MAY
1 जून को इंडेक्स और अमलतास समूह रचेंगे इतिहास
1 जून को इंडेक्स और अमलतास समूह रचेंगे इतिहास 30 हजार...
25 MAY
अमलतास अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. विनोद राज की ऐतिहासिक उपलब्धि
अमलतास अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. विनोद राज...

