नगर निगम दरोगा को भारी पड़ा कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करना

– शिकायत मिलने के बाद पद से हटाया

देवास। वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा ( स्वच्छता निरीक्षक) द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था। जिसकी शिकायत मिलने के बाद निगम आयुक्त द्वारा उसे दरोगा पद से हटाते हुए नगर निगम में पदस्थ कर दिया है।

बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी शीतल गेहलोत द्वारा तथ्यों के साथ निगम आयुक्त को शिकायत की थी कि वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का दरोगा प्रदीप सांगते कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार प्रसार कर निर्वाचन कार्य को प्रभावित कर रहा है। इस शिकायत को निगम आयुक्त विशाल सिंह ने गंभीरता से लिया और उस मामले की जांच स्वच्छता निरीक्षक ओमप्रकाश पथरोड़ को करवाई, जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर निगम आयुक्त ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है और नगर निगम में पदस्थ कर दिया है।

Post Author: Vijendra Upadhyay