देवास। आगामी दिनों में होने वाले नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह साधारण रूप से सम्पन्न कराए जाने को लेकर तिलक नगर निवासी ललित चौहान ने सोमवार को नगर निगम आयुक्त के नाम आवेदन सौंपा। चौहान ने आवेदन में बताया कि वर्तमान में नगर निगम की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। नगर निगम को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए आय के स्त्रोत किस तरीके से बढ़ाया जाए, इसके लिए वर्षों से काम किया जा रहा है। ऐसे में नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप से करने पर नगर निगम पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। साथ ही इस पर किया जाने वाला खर्च किसी भी प्रकार से शहर के हित में नही है। चौहान ने निगम आयुक्त मांग की है कि निगम की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बहुत ही सादगी पूर्ण तरीके से शपथ ग्रहण समारोह आयोजन कराया जाए।
Related Posts '
19 AUG
नए आयकर अधिनियम पर प्रारंभ-2026 जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम
नए आयकर अधिनियम पर प्रारंभ-2026 जागरूकता एवं संवाद...
19 AUG
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया
कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस...
12 AUG
अंतिम विदाई में भी परोपकार: सेवाधाम आश्रम के कर्मयोगी का देहदान एवं नेत्र दान, समाज के लिए बने मिसाल
अंतिम विदाई में भी परोपकार सेवाधाम आश्रम के...

