देवास/ शहर मे ए बी रोड स्थित जानी-मानी शिक्षण संस्थान सीजी ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थियों ने रविवार को शहर में घर- घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली। यह रैली विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता का भाव और जागृत करने हेतु व 75वा स्वतंत्रता दिवस जिसे हम अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है, इसी महोत्सव का महत्व विद्यार्थियों को एवं शहर के लोगों को और अधिक समझना संस्था का लक्ष्य है।
इस रैली में विजेंद्र उपाध्याय अभिषेक लाठी राजीव विजयवर्गीय व सीजी के विद्यार्थी नीमला खुशबू माही का मानवेंद्र गौरांग अक्षय अवनीश अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।

