ब्राह्मण समाज का श्रावणी उपाकर्म सम्पन्न

देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के द्वारा ब्राह्मण समाज के सबसे बड़े पर्वो में से एक पर्व श्रावणी पर सर्व ब्राह्मण समाज का श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में मनाया गया।
प्रवक्ता आदित्य दुबे ने बताया कि मंडी धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में पंडित सूर्य प्रकाश मिश्रा व पंडित कपिल व्यास के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा नगर के कई ब्राह्मणों ने तर्पण, पूजन के साथ यज्ञोपवीत बदल कर नया यज्ञोपवीत धारण किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला, रमेश व्यास, विनोद दुबे,ओ पी तिवारी, घनश्याम पंडित, आशुतोष जोशी, प्रमोद दुबे , दुर्गेश शर्मा अशोक चौबे , डॉक्टर रितेश शर्मा महेंद्र व्यास , राधेश्याम शर्मा, केके शर्मा, ब्रजेश शर्मा, आकाश अवस्थी,कपिल व्यास, अजीत तिवारी, लीलाधर तिवारी, समीर शर्मा, उमेश शर्मा, मधुसूदन शर्मा, सुदामा शर्मा, संजय दुबे, गौरी शंकर चौबे, विमल शर्मा, भरत व्यास, सुदर्शन दुबे, आनंद मिश्रा, सुनील शुक्ला, अश्विन शर्मा , रोहित उपाध्याय, अमित जोशी, रितेश उपाध्याय सहित सैकड़ों की संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay